फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: गटरू- गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर कितने रुपये खर्च किए? मटरू का जवाब सुनकर पीट लिया माथा

Sun, 05 Oct 2025 04:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 04:17 PM IST
सार

Jokes in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Hindi Jokes Majedar Chutkule in Hindi boyfriend girlfriend jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes:  हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।
 

Hindi Jokes Majedar Chutkule in Hindi boyfriend girlfriend jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

मटरू- अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया था... 
गटरू- कितने रुपये खर्च किए? 
मटरू- बस यार हजार रुपये लग गए।
गटरू- भाई शर्म कर हजार का खर्चा करके आ गया. 
मटरू- हां यार मैं तो ज्यादा करता पर वो लेकर ही हजार आई थी, बेचारी गरीब है शायद। 
 

Hindi Jokes Majedar Chutkule in Hindi boyfriend girlfriend jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!

आज के मजेदार जोक्स: चिंटू- साहब, मैं हर बात भूल जाता हूं कुछ बता दीजिए, डॉक्टर ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Majedar Chutkule in Hindi boyfriend girlfriend jokes
Funny jokes - फोटो : freepik

संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं...
संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!

Viral Jokes: मोहन से सुरेश- काश मेरी पड़ोसन का नाम दुआ होता, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
Hindi Jokes Majedar Chutkule in Hindi boyfriend girlfriend jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik

नौकर- मैडम घर में मेहमान आए हैं, शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं...?
मैडम- अरे डरता क्यों है, न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है, डाल दे दो बूंद...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed