हिंदी जोक्स: हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आजकल की आपाधापी भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के सात बैठकर अपना दुख दर्द बांट सके। इसकी वजह से इंसान बहुत कम उम्र में ही मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों का शिकार हो जाता है। अगर इंसान को इन बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकता है। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
हिंदी जोक्स: जीजा- तुम लड़कियां इतनी सुंदर क्यों हो? साली ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा- तुम लड़कियां इतनी सुंदर क्यों हो?
साली- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है
जीजा- बोल तो ऐसी रही हो जैसे हमें तो मजदूरों को ठेके पर दिया था...
जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा हंसने लगी।
मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ ?
मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।
जोक्स: जब क्लास में पहुंचा हैंडसम लड़का, पढ़िए वायरल चुटकुले
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील- हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की- धारा
बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया...
जोक्स हिंदी: पत्नी ने पति को अचनाक जड़ दिया जोरदार तमाचा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है !!!