{"_id":"65c4ab7aed1870b8bc03de3b","slug":"jokes-hindi-husband-wife-jokes-in-hindi-funny-jokes-in-hindi-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोक्स हिंदी: पत्नी ने पति को अचनाक जड़ दिया जोरदार तमाचा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
जोक्स हिंदी: पत्नी ने पति को अचनाक जड़ दिया जोरदार तमाचा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Jokes Hindi: इंसान को जीवन भर स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है जिसकी वजह से उसको कई बीमारियां घेर लेती है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।
BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।
तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है
उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।
बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”
तो उन मे से सुरजिते बोला-
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपट लेंगे!
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...!
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...?
पत्नी - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मजाक।
लड़की- भैया मुझे चप्पल लेनी है
दुकानदार- ये देखो बहन जी नया डिजाइन
लड़की- और दिखाओ ये नहीं और दिखाओ
दुकानदार- बहन जी अब तो सारी चप्पल दिखा दीं
अब तो कोई नहीं बची
लड़की- अरे भैया वो एक और डिब्बा रखा है ना
दुकानदार- रहम करो बहन जी वो मेरा लंच का डिब्बा है
संता- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
बंता- अबे तो डरता क्यों है?
संता- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
बंता- अबे ज्यादा टेंशन मत ले
10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।