फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: जब क्लास में पहुंचा हैंडसम लड़का, पढ़िए वायरल चुटकुले

Thu, 08 Feb 2024 03:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

जोक्स: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान का मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह कभी भी हंस सकता है। इंसान जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकता है। उसे हंसने के लिए किसी इंसान की भी जरूरत नहीं होती है। इसलिए हम आपके लिए वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा। 



शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए,
पति ने दाढ़ी रख ली, पूजा, पाठ करने
लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने
लगा..!!
गरीबों की मदद करने लगा
सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की
भक्ति में लग गया..!!
अब पत्नी फ़ोन पर , अपने पति के बारे
में सहेली को बता रही थी- ” कमीना
अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में
लगा हुआ है..!! “
 

Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
 

Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

एक भिखारी को लॉटरी लगी तो उसने मंदिर बनवाया।
दूसरा भिखारी- तूने मंदिर क्यों बनवाया?
पहला भिखारी- इसके सामने अब मैं अकेले ही भीख मागूंगा।
दूसरा भिखारी- सॉलिड इंवेस्टमेंट लाइफ लॉन्ग टेंशन फ्री एंड टैक्स फ्री

जोक्स: बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था।
मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी।
मालिक की पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है, मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उड़ गए।
मुर्गा बोला- बहन जी, एक बार पैरासीटामोल देकर भी देख लो जरा।

जोक्स: पापा- क्या बात है चिंटू आज बड़ा खुश है? चिंटू ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi Viral Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed