फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की का जवाब सुनकर उड़े होश

Thu, 22 Oct 2026 06:45 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 06:45 PM IST
सार

फनी जोक्स: हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इससे आप सकारात्मक सोचते हैं और तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसने की कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi girlfriend boyfriend jokes ladka ladki jokes in hindi
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala

फनी जोक्स: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर।  



मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!

 

Trending Videos
Funny Jokes in Hindi girlfriend boyfriend jokes ladka ladki jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? 
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी।
लड़के के होश उड़ गए
 

Funny Jokes in Hindi girlfriend boyfriend jokes ladka ladki jokes in hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी?
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या?
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...

जोक्स हिंदी: गुरुजी ने दामाद से पूछा- क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते? जवाब सुनकर बाबा ने बना लिया अपना चेला

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi girlfriend boyfriend jokes ladka ladki jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

देसी जोक्स: टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता? पप्पू का जवाब सुनकर हुआ बेहोश

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi girlfriend boyfriend jokes ladka ladki jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन गप्पू नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
गप्पू- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed