Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Hindi Jokes: प्रेमी से प्रेमिका- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
Hindi Jokes: चुटकुले हल्के-फुल्के मजाकिया किस्से होते हैं जिसे पढ़कर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। चुटकुलों की खासियत होती है कि इसे पढ़कर इंसान अकेले में भी मुस्कुरा सकता है। चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं।
प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है।
बाप बेटे से- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो...तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो...
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है उसका नंबर दिलवा दे न...
फिर क्या चप्पल टूटने तक जमकर कुटाई हुई...
Comedy Jokes: बेटे ने दोस्त समझ कर पिता से कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
शादी एक ऐसा दिन है
जब लड़का स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ
बैठे हुए दूसरी लड़कियों को देखकर सोचता है
अचानक इतनी सुंदर लड़कियां कहां से आ गईं,
आज से पहले कहां मर गई थीं....
Jokes in Hindi: दूल्हा बने ऑटो वाले ने दुल्हन से कही ऐसी बात, फिर मंडप में दे चप्पल, दे चप्पल
पप्पू की छत टपक रखी थी ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर।
प्लम्बर ने पूछा- आपको कब पता चला कि छत टपक रही है?
शराबी- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)