Hindi Chutkule: जोक्स और चुटकुले इंसान इंसान की जिंदगी में खुशियां घोलते हैं। जोक्स और चुटकुलों को पढ़ने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है। इसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इतने मजेदार जोक्स और चुटकुले हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Hindi Chutkule: जब संता को लड़की वाले देखने के लिए आए, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले
संता- बंता जल्दी से तैयार हो जा।
बंता- क्यों ?
संता- अरे आज लड़की वाले मुझे देखने आ रहे हैं।
बंता- अबे तुझे किसने कहा?
संता- अरे वो पड़ोस में अंकल हैं न! मैंने उनकी लड़की को छेड़ दिया था, तो वो बोले देख लेंगे तुझे।
पोता- दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
दादी- अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान....
पोता- दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला...
कब्रिस्तान...
संता और बंता में एक बहस में उलझ गए!
संता- मेरे दादा जी इतने अमीर, और भुलक्कड़ थे कि
लाठी बिस्तर पे रख के खुद कोने में सो जाते थे।
बंता- ये तो कुछ भी नहीं!
संता- कैसे?
बंता- मेरे दादा जी इतने अमीर, और भुलक्कड़ थे कि
पान चबा कर बिस्तर पे थूक देते और खुद खिड़की से नीचे कूद जाते थे..!!!
गोलू की दो करोड़ की लॉटरी लग गई
लॉटरीवाला: आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे।
गोलू- ये तो गलत बात है!!
मुझे पूरे दो करोड़ दो, नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो..!!!