Funny Jokes: चिंता और मानसिक तनाव से बचना है, तो हम सभी को हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हम खुश रहते हैं तो हमसे कई बीमारियां दूर रहती हैं। वर्तमान समय में मानसिक तनाव के ज्यादातर लोग शिकार हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी प्रसन्न रहें। योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: जब पत्नी ने पति को मारा जोरदार तमाचा, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...?
पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...
पत्नी- सुनो मेरे मुहं में मच्छर चला गया, अब क्या करूं...?
पति - पगली ऑल आउट पी ले..
छह सेकंड में काम शुरू...!
मेक अप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई...
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...?
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा
और पूछा- वापस करने कौन आएगा भाई...!