Funny Jokes And Viral Chutkule in Hindi: हम सभी के लिए हंसना उतना ही फायदेमंद हैं जितना सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खान-पान। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इस आपाधापी वाली जिंदगी में सेहतमद रहने के लिए हसंना बेहद जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी सेहतमद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप आपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं? पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
लड़की वाले- क्या करते हो?
लड़का- लेखक हूं।
लड़की वाले- क्या लिखते हो?
लड़का- फेसबुक पर Nice Pic... Nice DP...
चिंटू- भाई, केला छीलकर तो खाओ...
मिंटू- अब छीलने की क्या जरूरत है जब मुझे मालूम है कि इसमें केला ही है।
सचिन- जब मैं सोता हूं तो मेरे पेट में चूहे क्रिकेट खेलते हैं।
डॉक्टर- कोई दिक्कत नहीं... ये गोली रात को सोने से पहले खा लेना।
सचिन- कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल है।