जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: लड़की ने लड़के को खाते समय बोलने से किया मना, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर
एक घोड़े का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर
ने कंपाउंडर से कहा - देखो कोई
औजार तो नहीं छूट गया पेट में।
कंपाउंडर बोला - औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता
नहीं दिखाई दे रहे।
बाजार में मुन्रा को एक बेहद सुंदर लड़की दिखी…
मुन्ना खड़ा होकर बस उसे देखता ही रह गया…
तभी लड़की मुन्ना के पास आई और कहा – भईया, दिख तो मैं आंख से भी जाऊंगी,
आप अपना मुंह तो बंद कर लो
शादी शुदा लोगों के लिए सलाह
जब आपकी बीवी से लड़ाई हो जाए
और वो कई बार मनाने के बाद भी आपसे बात नहीं कर रही हो
तो रसोईघर में रखे डब्बों के ढक्कन
खूब ताकत लगाकर टाईट कर दें फिर देखिए असर
पप्पू- आज मैंने एक स्पेशल डिश बनाई है, जिसे खाते ही गर्मी गायब हो जाएगी...!
गप्पू- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार...?
पप्पू- नवरत्न तेल में पकौड़े...!