Today Chutkule in Hindi: हंसना हम सभी के लिए बेहद लाभदायक होता है है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इससे हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। इसके अलाना हम मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंस लेना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए लेकर लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा? छात्र का जवाब सुनकर उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा?
छात्र- नील आर्मस्ट्रोंग ने।
टीचर- दूसरा कदम किसने रखा?
छात्र- दूसरा भी उसी ने रखा होगा...
छात्र का जवाब सुनकर टीचर के उड़े होश
लड़की- मैं तुम्हारे लिए आग पर भी चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं।
लड़का- लव यू जानू, क्या तुम मुझसे अभी मिलने आ सकती हो,
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में कैसे आ सकती हूं
मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है?
भोलू- जी सर, बिल्कुल किया है!
मास्टर- कौन सा?
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी,
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।
आलसी लड़का- पापा एक ग्लास पानी लाना
पापा- खुद उठ के ले ले
लड़का- प्लीज, दे दो ना पापा
पापा - अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा
लड़का- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना