Latest Funny Chutkule in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के बढ़ते बोझ की वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव से घिर जाते हैं। अगर हमें मानसिक तनाव और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो समय निकालकर सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने से इंसान कई गंभीर बीमारियों से बच सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Chutkule in Hindi: लड़के ने लड़की से पूछा अपने अंदर की सबसे अच्छी बात, जवाब सुनकर हो गया बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेकिंग न्यूज़ सोने में 50 प्रतिशत गिरावट आई है।
पहले लोग 10 घंटे सोते थे, अब Facebook और Whatsapp के कारण 5 घंटे ही सोते हैं।
एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हो गई
चोर गले की चेन खींच कर ले गए...
अगले दिन महिला और ज्यादा दुखी हो गई...
हार के लिए नहीं, अखबार वालों ने छाप दिया...
वृद्ध महिला के गले से हार छीन भागे चेन स्नैचर'...!!
पति- वैक्सीन लगवा ली?
पत्नी- हां लगवा ली...
पति- फेसबुक पर तो फोटो अपलोड नहीं की तुमने...
पत्नी- फोटो तो खींच ली है.... पर जब 30 साल वालों की बारी आएगी, तब अपलोड करूंगी!!
दो दोस्त आपस में बात करते हुए...
मोनू- कुछ लड़कियां काफी समझदार होती हैं,
भोलू- हां...वे लड़कों के फ्लर्ट करने पर गालियां नहीं देती, सीधे “भैया” बोलती हैं!!