फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: जब शादी में दुल्हन का एक्स-ब्वॉयफ्रेंड भी पहुंचा, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 31 Aug 2026 09:46 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 31 Aug 2026 09:46 PM IST
सार

फनी जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
Funny jokes in hindi girlfriend boyfriend jokes in hindi today best jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

फनी जोक्स: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, हमेशा सेहतमंद रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को सेहतमंद और तनाव से दूर रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने वर्षों के बराबर है?
भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले-रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
 

Funny jokes in hindi girlfriend boyfriend jokes in hindi today best jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

शादी में दुल्हन का एक्स-ब्वॉयफ्रेंड भी आया था...
दुल्हन के पिता- आप कौन हैं?
एक्स-ब्वॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था, अब फाइनल देखने आया हूं।
 

Funny jokes in hindi girlfriend boyfriend jokes in hindi today best jokes in hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।
 

मजेदार हिंदी जोक्स: शिक्षक पिता समान होते हैं, बेटी का जवाब सुनकर मां के होश उड़ गए

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny jokes in hindi girlfriend boyfriend jokes in hindi today best jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं !!

जोक्स हिंदी: पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? पति का जवाब सुनकर उड़े होश

विज्ञापन
Funny jokes in hindi girlfriend boyfriend jokes in hindi today best jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed