Funny Jokes: जीवन में हंसते मुस्कुराते रहना जरूरी है। हंसने मुस्कुराने से जीवन से बड़ी से बड़ी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं। इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस कारण आपकी रचनात्मक और उत्पादक क्षमता में भी वृद्धि होती है। खुश व्यक्ति को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने की संभावना भी कम रहती है। इसी कड़ी में आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: जब दशहरा पर जेल में सभी कैदियों ने रामायण प्ले किया, आगे जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
पंडित जी ने पप्पू का हाथ देखा और बोले- बेटा तुम बहुत पढ़ोगे।
पप्पू- पंडित जी मैं तो पढ़ 5 साल से रहा हूं, ये बता दो कि पास कब होऊंगा।
बेटा (अपनी मां से)- मम्मी आज मेरे दोस्त घर आ रहे हैं
प्लीज मेरे सारे खिलौने आपकी अलमारी में छुपा दो
मम्मी- क्यों, क्या तुम्हारे सारे दोस्त चोर हैं?
नहीं, वे अपनी चीजें पहचान लेंगे....
Hindi Chutkule: सास- सिर में बहुत दर्द हो रहा है, बहू ने दी गजब की सलाह
आर्मी ट्रेनिंग के दौरान,अफसर ने पूछा- ये हाथ में क्या है?
सुरेश- सर, बन्दूक है
अफसर- ये बन्दूक नहीं, तुम्हारी इज़्ज़त है, शान है
ये तुम्हारी मां है मां
फिर अफसर ने दूसरे सिपाही रमेश से पूछा- ये हाथ में क्या है
रमेश- सर, ये सुरेश की मां है, उसकी इज़्ज़त है, उसकी शान है और हमारी मौसी है...
हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था...
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो?
हवलदार- सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।
Santa Banta Jokes: जब संता की गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया, आगे जो हुआ जानकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप