Santa Banta Jokes In Hindi: खुश रहना व्यक्ति के जीवन में काफी जरूरी है। एक खुश व्यक्ति जीवन में अच्छी चीजों को आकर्षित करने का काम करता है। खुश रहने से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। यही नहीं इससे व्यक्ति के जीवन में तनाव भी कम होता है। इसी कड़ी में आपको हंसाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
Santa Banta Jokes: जब संता की गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया, आगे जो हुआ जानकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप
जब अस्पताल के ऑपरेशन रूम से भाग आया चिंटू
चिंटू- नर्स बार-बार कह रही थी, डरो मत कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा… ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है।
पिंटू- तो इस में डरने की क्या बात है? सही तो कह रही थी!
चिंटू- अबे, वो मुझसे नहीं डॅाक्टर से कह रही थी!
बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है...
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात।
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
संता- साहब, ब्रेक फेल हो गया है,
गाड़ी रूक ही नहीं रही है...!
क्या करूं...?
बंता- पहले तू मीटर बंद कर दे...
