विशेषज्ञों के मुताबिक हंसान सबसे अच्छी दवाई है। हंसी इंसान को कई बीमारियों से बचाती है। इसलिए हर किसी को रोजाना खुल कर हंसना चाहिए। हंसने से इंसान के अंदर पॉजिटिविटी बढ़ती है और उनकी पर्सनैलिटी और बेहतर होती है। रोजाना सोशल मीडिया पर कुछ मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं, जो हंसने-हंसाने में आपकी काफी मदद करते हैं। आज हम आपके लिए इन्हीं वायरल जोक्स में से कुछ मजेदार जोक्स निकाल कर लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आपको मजा आ जाएगा। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes in Hindi: पति-पत्नी की बातें हंसा-हंसाकर कर देंगी लोटपोट, पढ़िए ऐसे धमाकेदार चुटकुले
लड़का- लड़की को छेड़ने में लगा हुआ था।
लड़का- 143
लड़की- ये 143 क्या है।
लड़का- I Love You डार्लिंग
लड़की- 199
लड़का- ये 199 क्या है।
लड़की- मतलब पहले 199 का रिचार्ज करा।
जब घरवाले मुझपर गुस्सा करते हैं,
तो मैं सबसे पहले...
अपना मोबाइल साइड में रख देता हूं,
कहीं छीन न लें...!
पति बहुत ही रोमांटिक मूड में अपनी पत्नी के पास गया और
बोला- तुझ में रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं...
पत्नी- करना क्या है, हर रोज माथा टेक कर 2000 का नोट चढ़ा दिया करो।
पप्पू का आज फ़ाइनल एग्जाम था,
पप्पू को पेपर में एक भी सवाल का जवाब नहीं आता था,
पप्पू खाली कॉपी ही छोड़ आया,
जब पप्पू रूम से निकला,
टीचर एकदम गुस्से में, क्यों बे नालायक,
कुछ करके भी आया है,
या ऐसे ही आ गया,
पप्पू- जी सर, ब्रेकफास्ट करके आया हूं और आप??
टीचर बेहोश