इंसान की अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए अलग-अलग दवाएं दी जाती हैं। लेकिन हंसी एक ऐसी दवा है जो किसी भी तरह की बीमारी हमारे पास आने नहीं देती। अगर हम रोजाना खुल कर हंसते हैं तो बीमारी चाहे शारीरिक हो या मानसिक हमसे कोसों दूर रहती है। इसलिए हर किसी को रोजाना हंसने की आदत डालनी चाहिए। आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए हम रोजाना मजेदार जोक्स लेकर आते रहते हैं, जो हंसने में आपकी काफी मदद करते हैं।
आज के मजेदार जोक्स: लड़की ने फेसबुक पर लिखा- 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना', ब्वॉयफ्रेंड ने किया ऐसा कमेंट कि पढ़कर आ जाएगा मजा
लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से
मिलवाने ले गई...!
दूसरे दिन...
गर्लफ्रेंड - मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए...!
ब्वॉयफ्रेंड - चल पगली....कुछ भी हो,
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा...!
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं...!
एक लड़की की ब्वॉयफ्रेंड से बहुत दिन से बात नहीं
हुई थी...!
लड़की ने रोमांटिक होकर फेसबुक पर अपडेट किया
'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना'
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया -
कमीनी धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझ कर पीट दिया...!
पत्नी- अजी सुनते हो? हमारी शादी करवाने वाले पंडित जी का देहांत हो गया।
पति- एक ना एक दिन तो उसे उसके कर्मों का फल मिलना ही था।
लड़का- लड़की को छेड़ने में लगा हुआ था।
लड़का- 143
लड़की- ये 143 क्या है।
लड़का- I Love You डार्लिंग
लड़की- 199
लड़का- ये 199 क्या है।
लड़की- मतलब पहले 199 का रिचार्ज करा।