फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: टीचर- नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे? छात्र का जवाब सुनकर उड़े होश

Sat, 19 Sep 2026 07:30 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 19 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

जोक्स: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम हंसना चाहिए।
 

विज्ञापन
Funny jokes in hindi teacher student jokes in hindi teacher student chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

जोक्स: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


 
पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी?
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या?
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...
 

Funny jokes in hindi teacher student jokes in hindi teacher student chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।
 
 

Funny jokes in hindi teacher student jokes in hindi teacher student chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर - चल बता...4 और 4 कितने होते हैं? 
पप्पू- 10 होते हैं. 
टीचर- 8 होते हैं... नालायक 
पप्पू- हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।

फनी जोक्स: साली साहिबा का सवाल सुनकर जीजाजी हो गए बेहाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny jokes in hindi teacher student jokes in hindi teacher student chutkule
Funny jokes - फोटो : freepik

मीता- यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
नीता- अरे! क्यों?
मीता- चिंता से यार।
नीता- किस बात की चिंता है यार?
मीता- बोला न, बाल झड़ने की... पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ...

हिंदी जोक्स: पत्नी ने सिंगापुर घूमने के लिए पति के सामने चलाया गजब का दिमाग, पढ़िए वायरल जोक्स
 

विज्ञापन
Funny jokes in hindi teacher student jokes in hindi teacher student chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed