जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की का जवाब सुनकर उड़े होश, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
बाबा- बेटा तुझ पर किसी चुड़ैल का साया है
चिंटू- बाबा मैंने थप्पड़ मार देना है अगर मेरी गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ भी कहा तो….!!!
क्लास में टीचर ने बंता से कहा
खड़े हो जाओ, और 1 से लेकर 10 तक गिनती सुनाओ।
बंता खड़े होकर बोला-
1, 2, 3, 4, 6 , 7, 8, 9, 10..
टीचर बोली- 5 कहां है।
बंता- मैडम जी वो मर गया।
टीचर बोली- मर गया, मतलब।
मैडम जी सुबह रेडियो पे आया कि एक हादसे में 5 की मौत हो गई।
मोनू- जितना आपकी बेटी 1 महीने में उड़ाती है,
1 हफ्ते में मेरी गाड़ी उतना तेल खाती है....
लड़की का बाप- ऐसी कौन सी गाड़ी चलाता है बे
मोनू- रोडरोलर...
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है !!!