Funny Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन ठहाकेदार चुटकुलों (Funny Chutkule) को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Desi Jokes: खाने के बीच में पानी पीने को लेकर दामाद ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
Chutkule: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं।
रिंकी- जब से मैंने मोटिवेशनल वीडियो देखना बंद किए
तब से मै सफल हो चुकी हूं....
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा
यूं ना किसी के दिल से ऐसे खेलो
रिप्लाई नहीं देना है, तो फोन बेच कर रेडियो ले लो.....
पहला दोस्त- यार कल तो तू बहुत मायूस था, आज इतना खुश कैसे है?
दूसरा दोस्त- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीदी थी
पहला दोस्त- अच्छा आज इतना खुश क्यों है, उसने साड़ी वापिस कर दी क्या?
दूसरा दोस्त- नहीं यार, आज मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने जा रही है.....
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर भेजने वाले की जगह लिखा
हैल्लो जान, पहचान गए ना? शाम को मिलो, “आई लव यू ”
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है?
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर
आसपास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे
इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं
दुकानदार बेहोश.....
डॉक्टर साहब मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा
डॉक्टर- ऑपरेशन सफल हुआ तो एक हफ्ता नहीं तो आधा घंटा...
मनोज- पापा, आप अंधेरे से डरते हैं?
पापा- नहीं बेटा
मनोज- बादल, बिजली और शोर से?
पापा- बिल्कुल नहीं
मनोज- इसका मतलब है पापा
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं....