फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Jokes: सैलरी बढ़ाने को लेकर सुरेश ने रमेश से कही ऐसी बात, वजह जानकर आप भी लगाएंगे ठहाके

Sun, 14 Sep 2025 10:27 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 14 Sep 2025 10:27 AM IST
सार

Hindi Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी बड़ी भूमिका होती है।

विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Girlfriend Boyfriend New Jokes Pappu Gappu Viral Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Funny Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....


सुरेश (रमेश से)- यार मेरी एक बात समझ में नहीं आती
रमेश- क्या?
बॉस से सैलरी बढ़ाने को बोलो तो बोलते हैं, तुम काम ही क्या करते हो?
छुट्टी लेने का बोलो तो, बोलते है कि तुम्हारा काम कौन करेगा? 
Funny Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Girlfriend Boyfriend New Jokes Pappu Gappu Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
अपने दोस्त के साथ गांव का एक भोला-भाला लड़का, 
शहर में एक शादी के रिसेप्शन में गया 
अंदर जाकर वो बहुत सारे सलाद के आइटम देखकर बोला-
अभी तो सब्जी भी नहीं बनी है, कटी धरी है भाई.....

पिता ने देखा बेटा जींस का बटन टांक रहा था
पिता- बेटा हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो
बेटा- पापा आप गलत सोच रहे हो, यह जींस उसी की है......
Funny Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Girlfriend Boyfriend New Jokes Pappu Gappu Viral Jokes
चटपटे चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- आज मैं तुमको Noun पढ़ाऊंगी
पप्पू- जी मैम
टीचर- खड़े हो और बताओ, लड़की सबसे हंस के बात करती है
इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है, सभी से सेंटिग करना चाहती है.....


Hindi Chutkule: लड़की पसंद आने पर लड़के ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Girlfriend Boyfriend New Jokes Pappu Gappu Viral Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू- मां 10 रुपये हैं?
मां- अपने पापा से ले लो
पप्पू- पापा 10 रुपये दे दो
पापा- अपने चाचा से ले लो
पप्पू- चाचू मुझे 10 रुपये दे दो
चाचा- बेटा खुल्ले नहीं है, अपनी चाची से ले लो
पप्पू- चाची आपके पास 10 रुपये हैं?
चाची- हां बेटा हैं, दूं क्या?
पप्पू- नहीं अपनी कब्र में ले जाना, 
कुल्फी वाला कब का चला भी गया....

नौकर- साब आपका कोई क्लास मेट आपसे मिलने आया है
मालिक- तेरे को कैसे पता कि वो मेरा क्लास मेट है
नौकर- जी उसने पूछा- ढक्कन घर पे है क्या......
विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Girlfriend Boyfriend New Jokes Pappu Gappu Viral Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पति- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है
पत्नी- तो मैं क्या करूं, घर का सारा काम छोड़कर 
इस मक्खी को तैरना सिखाऊं क्या?  


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed