जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: नेता लोग क्यों पहनते हैं सफेद रंग के कपड़े? पप्पू ने बताई ये मजेदार वजह
डॉक्टर - तुम्हें दवा 10 बजे लेने को कहा था,
तुम 5 बजे ही क्यों ले लेते हो?
पप्पू - क्योंकि दुश्मन पर तब वार करना चाहिए,
जब वो इसके लिए तैयार ना हो।
एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।
मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि
तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है।
पत्नी - ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति - ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सिरी, करवाचौथ
और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना,
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।
दादा (पोते से) - तेरी टीचर आ रही है,
जा छुप जा।
पोता - पहले आप छुप जाओ, आपकी
मौत के बहाने मैंने दो हफ्ते की छुट्टी ले रखी है।