Funny Jokes: आखिर ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है? जानने के लिए पढ़िए धमाकेदार जोक्स
संता - डॉक्टर साहब देखो मुझे चोट लग गई है।
डॉक्टर - चोट लगाने के बाद कुछ लगाया था।
संता - हां, डॉक्टर साहब व्हाट्सएप स्टेटस।
बाहर सब्जी वाला चिल्ला रहा था...
20 रुपए का फूलगोभी का जोड़ा
यह सुनकर सोनू उदास हो गया और मोनू से
कहने लगा - बताओ, फूलगोभी का भी जोड़ा है,
बस हम ही अकेले हैं।
एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी...!
फिल्म डायरेक्टर हीरो को सीन समझाते हुए कहने लगे -
तुम्हे अपने नौकर को आवाज लगाते हुए ये सीढ़ियां उतरकर नीचे
आना है।
और जैसे ही तुम नीचे आओगे सामने शेर खड़ा होगा,
बस तुम्हें शेर को कुछ देर घूरकर देखना है, समझ गए?
हीरो - मैं तो समझ गया, लेकिन आपने शेर को सीन समझा दिया क्या?
बाप ने देखा कि बेटा जींस का बटन टांक रहा है...
बाप - बेटा, हमने तुम्हारी शादी कराई, बहु घर आ गई।
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो।
बेटा - पापा आप गलत सोच रहे हैं,
यह जींस उसी की है।