जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Latest Jokes: जब बिना बात के पत्नी ने पति को जोर से तमाचा मार दिया, आगे जो हुआ जानने के बाद कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
मोटू - बता पतलू रोज बादाम खाने से क्या होता है?
पतलू - एक तो बादाम खत्म होगा और दूसरा पैसा खर्च होगा।
कोरोना के बारे में कोई जानकारी चाहिए तो मुझसे पूछो।
पूरी की पूरी, कॉलर ट्यून, रट ली है मैंने!!
बस एक बार ये कोरोना वायरस खत्म हो जाए
फिर मैं चीन जाकर, सबको दाल चावल बनाना
सिखाऊंगा। भाई कुछ भी खा लेते हैं ये लोग!
रद्दी वाला - साहब... पेपर है तो दे दीजिए।
साहब - मेमसाहब नहीं है, मायके गई है... कल आना।
रद्दी वाला - अच्छा फिर खाली बोतलें ही दे दीजिए।