फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: भाभी- देवरजी क्या पढ़ रहे हैं? जवाब सुनकर उड़ गए होश

Fri, 28 Aug 2026 04:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 28 Aug 2026 04:22 PM IST
सार

फनी जोक्स: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

विज्ञापन
funny jokes in hindi devar bhabhi jokes in hindi viral jokes on whatsapp in hindi
फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला

फनी जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!
 

funny jokes in hindi devar bhabhi jokes in hindi viral jokes on whatsapp in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

देवर- आप बहुत सुंदर हो।
भाभी- देवर जी क्या कर रहे हो?
देवर- भाभी पढ़ रहा हूं
भाभी- शाबास, क्या पढ़ रहे हो?
देवर- आपकी होने वाली देवरानी के मैसेज
देवर की बात सुनकर भाभी हैरान रह गईं...
 

funny jokes in hindi devar bhabhi jokes in hindi viral jokes on whatsapp in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!


Viral Jokes: जब देवरानी-जेठानी आमने-सामने आईं तो निकली ऐसी बातें, पढ़कर मुस्कुराए बिना नहीं रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
funny jokes in hindi devar bhabhi jokes in hindi viral jokes on whatsapp in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!

फनी जोक्स: चिंटू- ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है, नर्स ने दिया गजब का मजेदार जवाब

विज्ञापन
funny jokes in hindi devar bhabhi jokes in hindi viral jokes on whatsapp in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!!!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed