फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Chutkule: बहन से भाई- जा मेरे लिए 1 कप चाय बना कर ला, फिर जो हुआ पढ़कर गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

Thu, 22 May 2025 05:41 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 22 May 2025 05:41 PM IST
सार

Jokes In Hindi: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Brother Sister Jokes Jija Sali ke majedar chutkule Devar Bhabhi Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Viral Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला......




भाई (बहन से)- जा मेरे लिए 1 कप चाय बनाकर ला
बहन- नहीं, 25 दिसंबर 2023 बुधवार को शाम 7:12 मिनट पर,
मैंने तुमसे 1 गिलास पानी मांगा था, तो तुमने देने से मना कर दिया था....


भाई (बहन से)- क्यों रो रही हो?
बहन- मेरे बहुत कम नंबर आए हैं
भाई- कितने नंबर आए हैं?
बहन- केवल 90%
भाई- रहम कर बहन,
इतने में तो हम जैसे तीन लड़के पास हो जाते हैं.....

Funny Jokes In Hindi Brother Sister Jokes Jija Sali ke majedar chutkule Devar Bhabhi Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मां- चिंटू, तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए
मेरी हर बात माननी चाहिए
चिंटू - ठीक है मम्मी, मैं समझ गया कि मुझे भी अब पापा की तरह रहना है.....
Funny Jokes In Hindi Brother Sister Jokes Jija Sali ke majedar chutkule Devar Bhabhi Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करो
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर दामाद ने नहीं उठाया
गुरुजी ने दामाद से पूछा - क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
दामाद- बस ये दोनों चली जाएं तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा.....


एक गांव में बिजली आनी थी, लोग खुश होकर नाच रहे थे
तभा एक कुत्ता भी नाचने लगा
किसी ने पूछा- तू क्यों नाच रहा है?
कुत्ता बोला- खंबे भी तो लगेंगे....
 

Best Jokes: लड़का-लड़की की यूपी-बिहार वाली लव स्टोरी पढ़कर, हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Brother Sister Jokes Jija Sali ke majedar chutkule Devar Bhabhi Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
पुलिस- कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
चोर- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
पुलिस- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
चोर- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा....
विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Brother Sister Jokes Jija Sali ke majedar chutkule Devar Bhabhi Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो?
पप्पू- जी आप ने ही तो बोर्ड में लिखा है कि 'औरतों को देखने का समय
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक है'....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed