अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन खुशियों और हंसी से भरा रहे तो रोजाना कम से कम एक बार जोर-जोर से हंसना बेहद जरूरी है। हंसना सिर्फ मूड अच्छा नहीं करता, बल्कि आपके दिमाग, दिल और शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी मानते हैं कि हंसने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हृदय की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो पढ़कर आपका तनाव भी उड़ जाएगा और चेहरे पर मुस्कान भी आ जाएगी।
Viral Jokes: पति- आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है, पत्नी ने दिया ऐसा जवाब कि हंसते हुए आ जाएंगे आंसू
Viral Jokes: हम आपके लिए कुछ चटपटे और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो पढ़कर आपका तनाव भी उड़ जाएगा और चेहरे पर मुस्कान भी आ जाएगी।
रोहित: "तुम चाय पीने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हो?"
सोनू: "एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था..."
पति: "आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है।"
पत्नी: "चुपचाप खा लो। सब्जी को फेसबुक पर 500 लोगों ने लाइक किया है और तुम्हारे ही अलग नखरे हैं।"
करण बेहोश।
गर्लफ्रेंड प्रिया: "यार, बस स्टॉप पर 1 घंटे तक बस ही नहीं आई। फिर मैंने BMW खरीदी!"
बॉयफ्रेंड अर्जुन: "Wow, तुमने BMW खरीद ली... इतने पैसे कहां से आए?"
प्रिया: "अरे, BMW मतलब बिसलरी मिनरल वाटर। बहुत प्यास लगी थी ना!"
अर्जुन ने हाथ जोड़ लिए।
पत्नी सोनम: "मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं।"
पति अजय: "मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूँ। कौन कौन आ रहा है?"
सोनम: "मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं।"
अजय खुश होकर: "अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार। पक्का टाइम से आ जाऊंगा।"
पप्पू: "भाई कल सर्कस देखने चलेंगे।"
सुरेश: "मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा।"
पप्पू: "अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गईं तो किसे बचाएगा?"
सुरेश: "भाई, मैं तो शेर को बचाऊंगा। आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।"
खाने में बाल मिलने पर पति विवेक अपनी पत्नी पूजा से रोमांटिक अंदाज में बोला:
विवेक: "सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो।"
पूजा (शर्माते हुए): "आप भी न..."
विवेक: "ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।"