फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों से क्यों देखती है? बॉस का जवाब सुनकर सेक्रेटरी के उड़ गए होश

Wed, 29 Apr 2026 03:37 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Wed, 29 Apr 2026 03:37 PM IST
सार

New Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।  ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे।

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Boss Secretary Chutkule New Jokes In Whatsapp Jija Sali Jokes Girl Boy Viral Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : adobe stock

Chutkule In HIndi: रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में जब मन थक जाता है, तब एक छोटा सा मजेदार चुटकुला भी चेहरे पर मुस्कान ला देता है। यही वजह है कि चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। चुटकुले सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह रिश्तों को मजबूत बनाने का भी एक तरीका हैं। दोस्तों के बीच बैठकर हंसी-मजाक करना या परिवार के साथ हल्के-फुल्के जोक्स शेयर करना माहौल को खुशनुमा बना देता है। कई बार तो एक अच्छा चुटकुला पूरे दिन का मूड बदल देता है। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



ऑफिस में आई नई सेक्रेटरी ने एक दिन अपने बॉस से पूछा-
सर आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी
नजरों से क्यों देखती हैं?
बॉस ने ठंडी सांस ली और कहा-
क्योंकि तुमसे पहले वही मेरी सेक्रेटरी थी.....


सेक्रेटरी- सर आप हमेशा अपनी कंपनी में 
शादीशुदा लोगों को ही क्यों रखते हैं?
बॉस- क्योंकि वे बेइज्जती सहने के आदी होते हैं और
उन्हें घर जाने की जल्दी भी नहीं होती......

Funny Hindi Jokes Boss Secretary Chutkule New Jokes In Whatsapp Jija Sali Jokes Girl Boy Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी (पति से)- शादी के बाद पत्नी को हमेशा खुश रखना चाहिए
पति- शादी करके पत्नी को खुश रखना बड़ी बात नहीं है
बल्कि शादी करके खुद खुश रहना बड़ी बात है....  
Funny Hindi Jokes Boss Secretary Chutkule New Jokes In Whatsapp Jija Sali Jokes Girl Boy Viral Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पिता- बेटी अब तुम बड़ी हो गई हो
अब तुम्हारी शादी कर देते हैं, 
बेटी- जी पापा
पिता- बताओ तुम्हें कैसा लड़का चाहिए?
बेटी शरमाते हुए बोली- पिंक कलर का......


Jokes In Hindi: पैसे जोड़ने को लेकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Jokes: शादी के पहले आप बहुत मंदिर जाते थे, जीजा का जवाब सुनकर साली की बोलती बंद हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Boss Secretary Chutkule New Jokes In Whatsapp Jija Sali Jokes Girl Boy Viral Jokes
डॉक्टर मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर- ये मरीज मर चुका है
तभी मरीज बोल पड़ा- मैं जिंदा हूं
मरीज की पत्नी- तुम चुप रहो जी,
हमेशा अपनी चलाते हो
इतना बड़ा डॉक्टर क्या झूठ बोलेगा? 


महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं,
क्या करूं?
डॉक्टर- आप उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए.....
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Boss Secretary Chutkule New Jokes In Whatsapp Jija Sali Jokes Girl Boy Viral Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- मेरी बीवी इतना मजाक करती है कि,
क्या बताऊं?
सुरेश- कैसे? 
राजू- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा-
मैं कौन?
तो वो बोली- दूध वाला..... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed