फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: जब देर रात पीकर घर पहुंचा पति, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 24 Aug 2026 09:41 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 24 Aug 2026 09:41 PM IST
सार

New Chutkule: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Drunken man and wife jokes in hindi desi chutkule husband wife whatsapp new jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Husband Wife Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। 




दारू पीकर पति देर रात घर पहुंचा, 
तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी
पति- कितना काम करेगी तू? 
ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं क्या? 
कुछ तो अपना ख्याल कर पगली
सुनते ही पत्नी की आंखों में आंसू आ गए.....


पति- मेरी 2 हजार के नोटों वाली गड्डी नहीं मिल रही,

उस पर लाल रंग का रबड़ बैंड चढ़ा था
पत्नी- ये लो लाल रंग का रबड़ बैंड
आप भी मरे जा रहे हो रबड़ बैंड के लिए......
Drunken man and wife jokes in hindi desi chutkule husband wife whatsapp new jokes 2026
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
जीजा- तुम्हारी बहन में हजारों कमियां हैं
साली- जी, इसी वजह से तो उसे कोई,
अच्छा लड़का नहीं मिल रहा था.....
Drunken man and wife jokes in hindi desi chutkule husband wife whatsapp new jokes 2026
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पिंकी- यार मेरे पापा ने कहा है कि अगर इस बार,
मैं परीक्षा में फेल हुई, तो मेरी शादी कर देंगे
रिंकी- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी- बस रिसेप्शन का ड्रेस लेना बाकी है.....

New Chutkule: नकली दांतों को लेकर दादा ने पोते से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Jokes: मैं आपकी घर के काम में मदद करूं, सास का जवाब सुनकर बहू की बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
Drunken man and wife jokes in hindi desi chutkule husband wife whatsapp new jokes 2026
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
एक लड़की की शादी हो रही थी....
शादी में दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड भी आ गया
दुल्हन का पिता- आप कौन?
एक्स बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था
अब फाइनल देखने आया हूं......


लड़की- जान हम शादी कब करेंगे
लड़का- जब मैं कमाने अच्छ़ा कमाने लगूंगा
लड़की- तुमने तो कहा था कि तुम्हारा,
करोड़ों का कारोबार है
लड़का- करोड़ो का नहीं, पकौड़ों का कहा था
लड़की बेहोश.....
विज्ञापन
Drunken man and wife jokes in hindi desi chutkule husband wife whatsapp new jokes 2026
Funny jokes - फोटो : freepik
एक बुजुर्ग व्यक्ति बच्चे से बोला- कैसे हो बेटा?
बच्चा- ठीक हूं
बुजुर्ग व्यक्ति- पढ़ाई कैसी चल रही है?
बच्चा- बिलकुल आपकी जिंदगी की तरह
बुजुर्ग व्यक्ति- मतलब
बच्चा- भगवान भरोसे.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed