जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Comedy Jokes: जब लड़के ने लड़की से पूछा की तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है..., पढ़िए मजेदार चुटकुले
टीचर - क्या आप जानते हैं wife झगड़ालू क्यों होती है?
स्टूडेंट - क्योंकि इसका फुलफॉर्म होता है
Without Information Fighting Everytime
पति - क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है।
पत्नी - हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं।
पप्पू - पापा हमारे नए पड़ोसी बहुत गरीब हैं।
पापा - तुम्हें कैसे पता?
पप्पू - उनके बेटे ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया है,
उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है!
पप्पू ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा -
आपने पहचाना मुझे?
लड़की - नहीं, आप कौन हो?
पप्पू - मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था।