जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Comedy Jokes: जानिए किस खुशी के चलते संता के होंठ जल गए? पढ़िए धमाकेदार जोक्स
बस स्टैंड पर एक लड़की खड़ी थी, तभी वहां से एक लड़का
बाइक पर निकला...
लड़का - पहचाना मुझे?
लड़की - नहीं।
लड़का - अभी तो तेरे सामने से निकला था।
पप्पू जंगल से जा रहा था...
अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया।
भालू - अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता।
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला।
टीचर - बताओ ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?
स्टूडेंट - सर नहीं घुलेगा।
टीचर - शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता?
टीचर - सर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता तो आप हमसें मांगते,
अपनी जेब से नहीं निकालते।
टीचर इसे सुनकर आग बबूला हो उठा।
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था, तभी आंटी बाहर आ गई।
आंटी - क्यों खड़े हो?
लड़का - ऐसे ही।
आंटी - बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ो लिखो, करियर सेट कर लो।
लड़का - आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, करियर क्या खाक सेट करूंगा।