जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: जब भिखारी कार में बैठी आंटी से भीख मांगने लगा, आगे की कहानी जानने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप
पति ने बीमार पत्नी को अस्पताल में एडमिट कराया।
डॉक्टर (पति से पूछा) - क्या आपका और आपकी पत्नी
का ब्लड ग्रुप एक ही है?
पति - बिल्कुल होगा, 14 साल से ये मेरा खून जो चूस रही है।
शादी के बाद I Love You की जगह
मैं खाना बना देता हूं कह दिया करो
फायदे में रहोगे।
मोबाइल कंपनियां अगर सच बोलने
लग जाएं कि जिससे आप संपर्क
करना चाहते हैं वह जान बूझ कर
फोन नहीं उठा रहा है तो भाई
दंगे हो जाएंगे।
एक आदमी ने पप्पू से पूछा - भैया
ये रास्ता किधर जाता है?
पप्पू - ये रास्ता बर्बादी की तरफ जाता है।
उसने फिर पूछा - वह कैसे?
पप्पू - इसलिए कि इस रास्ते से मेरी बरात आई थी।