फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? प्रेमी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Sat, 18 Jan 2025 11:53 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

Comedy Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है जिससे हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Comedy Jokes: boyfriend girlfriend jokes in hindi gf bf jokes social media jokes in hindi
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Comedy Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है जिससे हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले ( Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले (Viral Jokes Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए तो शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 



शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
 

Comedy Jokes: boyfriend girlfriend jokes in hindi gf bf jokes social media jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? 
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर... 
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।
 

Comedy Jokes: boyfriend girlfriend jokes in hindi gf bf jokes social media jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो
लड़का- 18000 हजार महीना
लड़की का बाप- 15000 मै अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं
लड़का- वो मिलाके के ही बोल रहा हूं अंकल

Hindi Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर खिलखिलाएंगे आप, बन जाएगा आपका दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes: boyfriend girlfriend jokes in hindi gf bf jokes social media jokes in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

छात्र- मैडम, मे आई गो टू टॉयलेट? 
टीचर- हिन्दी का पीरियड है, हिन्दी में पूछो। 
छात्र- क्या मैं शौचालय चला जाऊं? 
अब मैथ के पीरियड में छात्र- 1,2,3,4 सूसू आई बार-बार। 

Jokes in Hindi, Chutkule: साली- मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है, जीजा का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
Comedy Jokes: boyfriend girlfriend jokes in hindi gf bf jokes social media jokes in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला

मंटू ऑटो ड्राइवर से बोला- गुरुद्वारा जाओगे? 
ड्रॉइवर- हां, बिल्कुल जाऊंगा। 
मंटू ने जेब से पॉलिथीन निकाली और ड्राइवर को देते हुए बोला- वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed