फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धमाकेदार हिंदी जोक्स: अंधे प्रेमी ने खूबसूरती को लेकर प्रेमिका से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 23 Sep 2026 04:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 23 Sep 2026 04:08 PM IST
सार

जोक्स इन हिंदी: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।

विज्ञापन
Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Girl Boy New Jokes Lovers Jokes
Funny jokes - फोटो : freepik

चुटकुले: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।





प्रेमिका- काश तुम देख सकते कि,
मैं कितनी खूबसूरत हूं
अंधा प्रेमी- रहने दे, इतनी खूबसूरत होती,
तो क्या आंख वाले तुझे मेरे लिए छोड़ देते
अंधा हूं, पागल नहीं.....



प्रेमी (प्रेमिका से)- तुमसे एक बात कहनी है
प्रेमिका- कहो न
प्रेमी- कल जब तुम कॉलेज गई हुई थीं,
तब मैं तुम्हारे घर गया था
प्रेमिका- फिर
प्रेमी- लगता है, अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी
प्रेमिका- क्यों, पापा से मिले थे क्या?
प्रेमी- नहीं, तुम्हारी छोटी बहन से मिला था.....
Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Girl Boy New Jokes Lovers Jokes
हिंदी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची
चेक करने के बाद डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालीं
और कहा- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना
खूबसूरत लड़की- पर क्यों?  
डॉक्टर- ज्यादा रोमांटिक होने की जरुरत नहीं है
आई ड्राप डालना है......
Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Girl Boy New Jokes Lovers Jokes
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- तुम्हारी शर्ट में एक भी बाल नहीं मिलता, 
पति- हां तो क्या हुआ?
पत्नी- मैं पूछती हूं, कौन है वो टकली?



फनी चुटकुले: कुछ खाने को दे दे बेटा, भिखारी का जवाब सुनकर गोलू के उड़ गए होश


देसी जोक्स: बहू- आपने सुना तो होगा मांजी, जहर ही जहर को मारता है, वजह जान लोटपोट हो जाएंगे आप 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Girl Boy New Jokes Lovers Jokes
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
इतिहास के टीचर ने चिंटू से पूछा-
अकबर का जन्म कब हुआ था?
चिंटू- सर मैं तो स्कूल पढ़ने आता हूं,
डिलेवरी थोड़ी कराता हूं
जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....



चिंटू स्कूल में 1 काला और 1 सफेद जूता पहनकर आता है
टीचर - घर जाओ और जूते बदल कर आओ
चिंटू- कोई फायदा नहीं,
वहां भी एक काला और एक सफेद जूता ही रखा है.....
विज्ञापन
Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Girl Boy New Jokes Lovers Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
बच्चा (मां से)- मैं कैसे पैदा हुआ?
मां- मैंने एक डिब्बे में मिठाई डाली और कुछ दिन बाद
उसमें से मुझे तुम मिले
बच्चे ने ठीक वैसा ही किया और कुछ दिन बाद उसमें से
एक कॉकरोच निकला
बच्चा (गुस्से से)- दिल तो करता है कि तुझे अभी 
चप्पल से मार दूं पर क्या करूं औलाद है तू मेरी...... 



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed