मजेदार फनी चुटकुले: जिंदगी की भागदौड़ और रोजमर्रा की परेशानियों के बीच चेहरे पर तनाव नजर आना आम बात है। ऐसे में एक छोटा-सा जोक भी माहौल को खुशनुमा बना सकता है। हंसी न सिर्फ मन को हल्का करती है, बल्कि अपनों के साथ रिश्तों में भी मिठास घोलने का काम करती है। इसलिए कहा जाता है कि हंसी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
भिखारी- कुछ खाने को दे दे बेटा,
मैं बहुत लाचार हूं
गोलू- देखने में तो हट्टे-कट्टे हो फिर
लाचार किससे हो?
भिखारी- अपनी आदत से
गोलू बेहोश.......
भिखारी- साहब 20 रुपये दो ना, कॉफी पीनी है
पप्पू- लेकिन कॉफी तो 10 रुपये की आती है
भिखारी- मेरी गर्लफ्रेंड भी साथ मे है न
पप्पू- अरे, भिखारी होकर तूने गर्लफ्रेंड बना रखी है
भिखारी- नहीं जी, गर्लफ्रेंड ने मुझे भिखारी बना दिया है.....
पत्नी- शादी के पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे,
अब क्या हो गया?
पति- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा
भगवान पर से भरोसा ही उठ गया…
3 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
4 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
लड़का- आई लव यू डियर.
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का- अरे यार...तुमने तो पहले से ही,
गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए
भाड़ में जाओ, मैं नहीं दे रहा कोई सैंडल-वैंडल...
लड़का- देखो बेबी मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए,
क्या लाया हूं?
लड़की- क्या लाए हो जान?
लड़का- उस्तरा
लड़की- उस्तरा क्यों?
लड़का- टकली करुंगा तुझे,
तूने मेरे सिर में भी जुएं फैला दी हैं.....
5 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : Adobe Stock
सेक्रेटरी- 2 दिन की छुट्टी चाहिए थी, सर
बॉस- बाद में देखते है
सेक्रेटरी- शर्ट अच्छी लग रही है आपकी
बॉस- छुट्टी नहीं मिलेगी
सेक्रेटरी- सिर्फ शर्ट अच्छी लग रही है,
मुंह वैसा ही है, कुत्ते जैसा.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)