फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule in Hindi: जब लड़के ने ट्रेन में अपनी सीट पर बैठा ली लड़की, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Wed, 05 Mar 2025 05:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Mar 2025 05:51 PM IST
सार

Chutkule in Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Boy Girl Jokes in Hindi Gf Bf Jokes Veg Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Chutkule in Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।



लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं? 
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो, 
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं? 
लड़का- हां हां, जरूर, 
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? 
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है, 
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है!
 

Chutkule in Hindi Boy Girl Jokes in Hindi Gf Bf Jokes Veg Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया। बस स्टैंड पर किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया।
20 रुपये की इस किताब का नाम था...
30 दिन में डॉक्टर कैसे बने। 
 
 

Chutkule in Hindi Boy Girl Jokes in Hindi Gf Bf Jokes Veg Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था... 
पति- अगर मैं मर गया तो? 
मीना- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी? 
मीना- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे? 
बेचारा पति अभी भी सदमे में है !

Funny Jokes: पड़ोसी- भाभी जी भाई साहब कहां हैं? जवाब सुनकर हो गया नौ दो ग्यारह
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Boy Girl Jokes in Hindi Gf Bf Jokes Veg Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पति-पत्नी की लड़ाई हो गई दिनभर चुपचाप रहने के बाद 
पत्नी, पति के पास आकर बोली- इस तरह झगड़ा करने बाद अच्छा नहीं लग रहा। एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
पति- ठीक है, क्या करना है? 
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं। 

Jokes: पति- तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो चालान क्यों काटा? पत्नी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी
 

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Boy Girl Jokes in Hindi Gf Bf Jokes Veg Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

टीचर- तुम देर से क्यों आए?
पप्पू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
पप्पू- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, धीरे चलें'...!
टीचर ने फिर की धुनाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed