फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: बॉस से हरीश- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए, पढ़िए वायरल हो रहे मजेदार चुटकुले

Fri, 26 Jun 2026 04:43 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 26 Jun 2026 04:43 PM IST
सार

Funny Hindi Jokes: हंसना स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी और लाभदायक है। यह एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। 

विज्ञापन
Boss Employee Jokes In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Boss Secretary Viral Jokes Desi Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock

Comedy HIndi Jokes: रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में जब मन थक जाता है, तब एक छोटा सा मजेदार चुटकुला भी चेहरे पर मुस्कान ला देता है। यही वजह है कि चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। चुटकुले सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह रिश्तों को मजबूत बनाने का भी एक तरीका हैं। दोस्तों के बीच बैठकर हंसी-मजाक करना या परिवार के साथ हल्के-फुल्के जोक्स शेयर करना माहौल को खुशनुमा बना देता है। कई बार तो एक अच्छा चुटकुला पूरे दिन का मूड बदल देता है। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



हरीश- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए?
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी,
ये बताओ कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा'?
हरीश- सर हो सकता है, बाहुबली ने कटप्पा को
छुट्टी न दी हो
बॉस- कितने दिन की छुट्टी चाहिए?


रमेश- सर बहुत बारिश हो रही है,
क्या आज ऑफिस आना है?
बॉस- खुद ही सोच लो दिनभर बेइज्जती,
किससे करानी है?  मुझसे या पत्नी से?
रमेश- ठीक है सर, मैं आ रहा हूं......

Boss Employee Jokes In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Boss Secretary Viral Jokes Desi Chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
पत्नी- शादी के बाद पत्नी को हमेशा खुश रखना चाहिए
पति- शादी करके पत्नी को खुश रखना बड़ी बात नहीं,
बल्कि शादी करके खुद खुश रहना बड़ी बात है....  
Boss Employee Jokes In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Boss Secretary Viral Jokes Desi Chutkule
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik
पिता- बेटी अब तुम बड़ी हो गई हो
अब तुम्हारी शादी कर देते हैं, 
बेटी- जी पापा
पिता- बताओ तुम्हें कैसा लड़का चाहिए?
बेटी शरमाते हुए बोली- पिंक कलर का......

Chutkule In Hindi: बस में चढ़ते गोलू से कंडक्टर ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Jokes Hindi: एक आदमी की पत्नी किडनैप हो गई, पढ़ें वायरल फनी जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Boss Employee Jokes In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Boss Secretary Viral Jokes Desi Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए
पप्पू मासूमियत से खड़ा हो गया
मैडम- क्या तुम बेवकूफ हो?
पप्पू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं,
इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा....


टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए,
तो वो सफल जरूर होती है
राहुल- रहने दीजिए मैम,
अगर ऐसा होता तो आज आप मेरे टीचर नहीं,
सास होतीं.......
विज्ञापन
Boss Employee Jokes In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Boss Secretary Viral Jokes Desi Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
गोलू (अपने पड़ोसी से)- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
गोलू- 20 हजार रुपये महीना
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को हर महीने 15 हजार रुपये पॉकेट मनी देता हूं
गोलू- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed