हरियाणा के यमुनानगर के छप्पर थाना इलाके के भंभौल गांव में शनिवार देर फौजी की 34 वर्षीय पत्नी मोनिका की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वह अपने कमरे में सो रही थीं। मां ने मृतका के जेठ के बेटे योगराज और उसके एक साथी सचिन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन दोनों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मोनिका के पति जसबीर सेना में हवलदार हैं और इन दिनों जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। पति की गैरमौजूदगी में मोनिका अपने सात वर्षीय बेटे, मां और नानी के साथ मायके में रह रही थी। परिवार के सदस्यों का कहना है कि आरोपियों ने छत के रास्ते से घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
2 of 10
मोनिका की हत्या के बाद पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर की छत से अंदर घुसा आरोपी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि रात करीब साढ़े 11 बजे मोनिका अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी अपने साथी के साथ घर की छत से अंदर घुसा और सीधे कमरे में पहुंच गया। आरोप है कि उसने सोती हुई मोनिका के गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए और भाग गया।
3 of 10
मोनिका की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के समय घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था जिससे परिवार को यकीन है कि आरोपी छत के रास्ते ही घर में घुसे थे। वारदात के बाद मोनिका की चीख सुनकर परिवार के लोग कमरे की ओर दौड़े। मोनिका की मां कांता देवी ने बताया कि रात अचानक बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
4 of 10
मोनिका की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले लगा कि शायद उसने कोई बुरा सपना देखा होगा लेकिन जब दोबारा आवाज आई तो वे दौड़कर कमरे की ओर गईं। कमरे में पहुंचने पर देखा कि दो युवक मोनिका पर हमला कर भाग रहे थे।
5 of 10
मोनिका की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने तुरंत खून से लथपथ हालत में मोनिका को जगाधरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोनिका का सात वर्षीय बेटा भी उसी घर में था। डॉक्टरों के अनुसार, गर्दन की नस कटने और अत्यधिक खून बहने के कारण महिला की जान नहीं बच सकी।