सोनीपत के खरखौदा में कभी गहरी दोस्ती में बंधे दो युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने दो परिवारों की तीन पीढ़ियों को तबाह कर दिया। पांच साल पुरानी रंजिश ने शुक्रवार को फिर खून बहा दिया।
गोपालपुर निवासी मोहित और उसके पिता धर्मबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 2020 में नितिन की हत्या से शुरू हुई रंजिश में तीन जानें चली गईं। नितिन की हत्या के आरोप में मोहित जेल गया था और अब उसी सिलसिले की कड़ी में पिता-पुत्र की जान चली गई।
2 of 11
मृतक पिता-पुत्र की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोपालपुर निवासी मोहित और खरखौदा के वार्ड-6 निवासी नितिन सैनी पहले गहरे दोस्त हुआ करते थे लेकिन एक कहासुनी ने दोनों के बीच दरार डाल दी। नितिन 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद अपने ननिहाल आसौदा (झज्जर) चला गया था। 17 नवंबर 2020 को वह अचानक लापता हो गया।
3 of 11
मौके पर जांच करती टीम और लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने बताया कि उसके दो दोस्त मोहित व नितिन कुमार बाइक से घर आए थे और नितिन सैनी को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
4 of 11
मौके पर जांच करती पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह की टीम ने मोहित और नितिन कुमार को हिरासत में लिया तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में उन्होंने बताया कि छह माह पहले कहासुनी हुई थी जिसका बदला लेने के लिए नितिन सैनी को घर से बुलाकर केएमपी के पास झाड़ियों में ले जाकर बर्फ तोड़ने के सुए से हमला कर हत्या कर दी थी।
5 of 11
मृतक धर्मबीर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवाया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां ले जाया गया। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।