फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर हत्याकांड: परिजनों को हत्या की वजह पर शक, हरियाणा-दिल्ली के सीएम से भी नाराजगी 

Mon, 24 May 2021 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 May 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
Family of Wrestler Sagar Dhankhar Demand Police to Reveal real Motive of Murder  
सागर पहलवान के माता-पिता। - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार की गिरफ्तारी पर पहलवान सागर धनखड़ के परिजन संतुष्टि जता रहे हैं। वहीं सागर के परिजन चाहते हैं कि सुशील के सभी साथियों के नाम को पुलिस उजागर करे और हत्या के सही कारण का पता लगाकर सभी के सामने लेकर आए। सागर के परिजन इस बात को लेकर भी नाराज हैं कि दो राज्यों दिल्ली व हरियाणा से जुड़ा मामला होने के बावजूद अभी तक किसी भी सीएम ने हस्तक्षेप करके न्याय दिलाने का आश्वासन तक नहीं दिया है। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद से फरार ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को रविवार को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। सुशील और अजय ने खुलासा किया है कि फ्लैट के किराए को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हुए था। जिसके बाद सुशील व उसके साथियों ने सागर, सोनू और अमित की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फ्लैट सुशील की पत्नी के नाम पर है। सुशील ने इसे किराए पर सागर व अन्य को दिया हुआ था। इस फ्लैट का किराया सागर ने दो माह से नहीं चुकाया था। इसको लेकर सारा बवाल हुआ। 

 
 
Family of Wrestler Sagar Dhankhar Demand Police to Reveal real Motive of Murder  
सागर पहलवान के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पहलवान सागर धनखड़ का परिवार सोनीपत में मिशन चौक पर रहता है। उसके परिवार में उसके पिता अशोक धनखड़ के अलावा मां सविता धनखड़ व छोटा भाई आकाश है। 
 
Family of Wrestler Sagar Dhankhar Demand Police to Reveal real Motive of Murder  
पुलिस गिरफ्त में सुशील पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
सागर के पिता अशोक व मां सविता कहते हैं कि दिल्ली पुलिस घटना के बाद से सुशील व उसके साथियों की तलाश में लगी थी और जिस तरह से पुलिस ने सुशील को पकड़ा है, उस कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Family of Wrestler Sagar Dhankhar Demand Police to Reveal real Motive of Murder  
साागर के जीते मेडल दिखाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सविता धनखड़ कहती हैं कि अब पुलिस को सुशील के उन सभी साथियों का पता लगाकर गिरफ्तार करना चाहिए, जिन्होंने सागर को मारा है। उनका आरोप है कि सागर की हत्या में 25 से ज्यादा लोग शामिल थे। 
 
विज्ञापन
Family of Wrestler Sagar Dhankhar Demand Police to Reveal real Motive of Murder  
पहलवान सुशील कुमार। - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि जिस तरह से फ्लैट के किराये को लेकर विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है, ऐसा कुछ भी नहीं है और सागर ने उनको कभी सुशील से विवाद के बारे में नहीं बताया है। इसलिए पुलिस को जल्द ही सुशील से पूछताछ करके हत्या का सही कारण सभी के सामने लेकर आए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed