{"_id":"62d2d396cac42a5e4c22b72a","slug":"woman-beat-up-snatcher-in-sonipat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonipat: महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमार को पकड़ लोगों ने 40 मिनट तक धुना, महिला ने जूते से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमार को पकड़ लोगों ने 40 मिनट तक धुना, महिला ने जूते से पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Jul 2022 08:34 PM IST
सार
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी से घर लौट रही महिला का आरोपी ने साथी संग झपट मोबाइल लिया था। जठेड़ी रोड स्थित भीड़भाड़ वाली सब्जी मंडी में खेवड़ा के युवक व साथी ने मोबाइल झपटा था। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने एक को पकड़ा, दूसरा आरोपी स्कूटी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
1 of 5
जठेड़ी रोड पर झपटमारी के आरोपी को जूते से पीटती महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में जठेड़ी रोड स्थित सब्जी मंडी में स्कूटी सवार दो युवकों ने एक फैक्टरी की महिला कर्मी का मोबाइल झपट लिया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में वारदात कर युवक भागने लगे तो महिला ने शोर मचा दिया, जिस पर लोगों ने एक को दबोच लिया, जबकि दूसरा स्कूटी छोड़कर भाग गया। पकड़े जाने के बाद पीड़ित महिला व लोगों ने आरोपी की 40 मिनट तक धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान आरोपी के कपड़े तक फट गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाद में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
2 of 5
जठेड़ी रोड पर झपटमारी के आरोपी को जूते से पीटती महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूलरूप से कुरुक्षेत्र के गांव कसेरला की रहने वाली सोनिया ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव माधोगंज निवासी शिवांकी के साथ हुई है। फिलहाल वह गांव बढ़मलिक में रहकर राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करती है। वह शुक्रवार शाम को फैक्टरी से छुट्टी के बाद पैदल ही घर जा रह थी तो बीसवां मील में जठेड़ी रोड पर सब्जी मंडी में काफी भीड़ थी।
3 of 5
जठेड़ी रोड पर झपटमारी के आरोपी के पकड़े जाने की सूचना के बाद पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान उसके मैनेजर का फोन आ गया। वह मोबाइल पर अपने मैनेजर से बातचीत करते हुए चल रही थी। इस दौरान स्कूटी सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल झपट लिया। इस पर उसने शोर मचा दिया। मंडी में भीड़ होने के कारण लोगों ने उन्हें घेर कर एक युवक पकड़ लिया, जबकि दूसरा स्कूटी को वहीं पर छोड़कर भाग निकला। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। पूछने पर उसने अपना नाम गांव खेवड़ा निवासी रिंकू बताया।
उससे छीना गया मोबाइल फोन मिल गया। उसके साथी की पहचान उनके गांव के ही सतपाल के रूप में हुई। आरोपी की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी सतपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
झपटमार को लोगों ने पीटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहगीरों ने करीब 40 मिनट तक पीटा, महिला ने जूता निकाल मारा
लोगों के हत्थे चढ़े रिंकू की जमकर धुनाई की गई। लोगों ने करीब 40 मिनट तक उसकी पिटाई की। इस दौरान शिकायतकर्ता सोनिया ने भी जूता निकालकर युवक को पीटा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
स्कूटी की पिछली नंबर प्लेट पर लगी थी मिट्टी
आरोपियों ने महिला से मोबाइल छीनने में जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया था उसकी पिछली नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी। जिससे गाड़ी के नंबर की पहचान न हो सके। हालांकि स्कूटी के आगे की तरफ नंबर साफ लिखा था। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
जठेड़ी रोड पर झपटमारी के आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।