फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Murder Case: आधी रात को किया पत्नी व बेटे का कत्ल, सुबह खून से सने कपड़ों में पहुंचा थाने, ये था मामला

Sat, 08 Apr 2023 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Apr 2023 11:57 AM IST
सार

सोनीपत में व्यक्ति आधी रात को पत्नी व बेटे का कत्ल कर सुबह खून से सने कपड़ों में थाने पहुंत गया। बताया जा रहा है कि पत्नी के चरित्र पर शक था। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Man kills wife and son in Sonipat
अस्पताल में पहुंचाए दोनों शव - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत के गांव गोपालपुर में शमशेर ने पहले आधी रात को अपनी पत्नी पर जगह-जगह दरांती से वार कर मौत के घाट उतारा था और बाद में छत पर जाकर अपने बेटे का भी गला दबा दिया। उसने दरांती को पत्नी के शव के पास ही फेंक दिया और रात को घर में बैठा। सुबह साढ़े छह बजे वह खुद ही खून के सने कपड़ों में थाने के रिसेप्शन पर पहुंचा और हत्या कबूल ली। पुलिस ने मामले में एसआई कृष्ण के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।



आरोपी ने पुलिस के सामने खुद कुबूला पत्नी को दरांती से काटकर की हत्या, बेटे का दबाया गला
खरखौदा थाना में नियुक्त एसआई कृष्ण ने बताया कि शनिवार साढ़े छह बजे एक व्यक्ति खून से सने कपड़ों में पुलिस थाने के रिसेप्शन पर पहुंचा। आरोपी से जब उसका नाम व खून से सने कपड़ों के बारे में पूछा तो उसने अपनी पहचान गांव गोपालपुर के शमशेर के रूप में दी। आरोपी ने जो पुलिस को बताया उससे सभी सन्न रह गए।

पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह, अक्सर होता था घर में झगड़ा

Man kills wife and son in Sonipat
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने पुलिस के सामने माना कि उसने रात 12 बजे अपनी पत्नी कुसुम की दरांती से काटकर हत्या कर दी है। साथ ही बाद में छत पर सो रहे बेटे ईशांत का गला दबाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था

Man kills wife and son in Sonipat
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसे लंबे समय से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते उनके घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह में मिट गया हंसता खेलता परिवार

Man kills wife and son in Sonipat
गांव में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चरित्र पर संदेह के चलते एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। शक के चलते जहां कुसुम व उनके बेटे ईशांत की जान चली गई, वहीं हत्या का आरोप भी कुसुम के पति शमशेर पर होने के चलते वह जेल चला जाएगा।

विज्ञापन

बेटी को बुआ का आसरा

Man kills wife and son in Sonipat
सोनीपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अब उनके परिवार में एक बेटी बची है जो महज 10 साल की उम्र में अपनी बुआ के पास आसरा लिए हुए है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed