Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: आजादी के मतवाले... देश के लिए किसी ने नौकरी छोड़ी, तो कोई घरवालों से लड़ा था

Thu, 15 Aug 2024 01:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह श्वेता सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
श्वेता सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 01:09 AM IST
सार

भारतवर्ष को आजाद कराने के लिए क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने साल 1942 में टोक्यो में आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। 1943 को इसका नेतृत्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के हाथों में आ गया था।

विज्ञापन
Story of freedom fighters of Haryana who joined Azad Hind Fauj
स्वतंत्रता सेनानी बालकराम पंघाल, चंद्रभान मलिक, ताराचंद चहल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

भारतवर्ष को आजाद कराने के लिए क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने साल 1942 में टोक्यो में आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। 1943 को इसका नेतृत्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के हाथों में आ गया था। तब, नेताजी से प्रभावित होकर हरियाणा के भी युवा बढ़-चढ़कर आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे। इनमें कोई सरकारी नौकरी छोड़कर, तो कोई घरवालों से लड़कर फौज में गया था। इन सैनिकों की वीरता के किस्से और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को उनके परिजनों से जानने की कोशिश की अमर उजाला ने। पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट...


Trending Videos
Story of freedom fighters of Haryana who joined Azad Hind Fauj
जयप्रकाश मलिक। स्वतंत्रता सेनानी लेफ्टिनेंट चंद्रभान मलिक। - फोटो : अमर उजाला

छह साल घर नहीं लौटे थे लेफ्टिनेंट चंद्रभान, कई जेलों में रहे कैद
रोहतक के खरावड़ निवासी जयप्रकाश मलिक बताते हैं उनके पिता चंद्रभान मलिक आजाद हिंद फौज में लेफ्टिनेंट रहे। पिता के दोस्तों व अन्य से उन्होंने उनके किस्से सुने हैं। जयप्रकाश ने बताया उनके पिता का 5 जून 1916 को जन्म हुआ था। 1934 में वे आजाद हिंद फौज में भर्ती हुए थे। जब विश्वयुद्ध हुआ तो उन्हें सिंगापुर जाना पड़ा। 1943 में दूसरे विश्व युद्ध में जब उन्हें कैदी बनाया गया, तो वे सिंगापुर में ही थे। यहां वे आजाद हिंद फौज में सिविल लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हुए।

1945 में जापान के सहयोगी इटली और जर्मनी ने अमेरिका के सामने हथियार डाले, तो जापान के दो बड़े शहरों पर एटम बम गिराए गए। इसके बाद जापान ने भी आत्मसर्मपण कर दिया। आजाद हिंद फौज के सैनिकों और अफसरों को अंग्रेजों ने युद्ध बंदी बना लिया। उनके पिता चंद्रभान को भी यातनाएं दी गईं। वे आठ माह तक विभिन्न जेलों में बंद रहे, और छह साल बाद घर लौटे। आजादी के बाद पिता को केंद्र सरकार में शिक्षक की नौकरी मिली। 29 अक्तूबर 1967 को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था।

Story of freedom fighters of Haryana who joined Azad Hind Fauj
स्वतंत्रता सेनानी बालक राम पंघाल व बेटे प्रकाश पंघाल और पौत्र डॉ सतीश पंघाल। - फोटो : अमर उजाला
रेवेन्यू अफसर की नौकरी छोड़ फौज में शामिल हुए थे बालक राम
रोहतक के मायना गांव निवासी डॉ. सतीश पंघाल बताते हैं उनके दादा बालकराम पंघाल आस-पास के सात गांवों में मैट्रिक पास करने वाले पहले व्यक्ति थे। वे पटवारी, फिर रेवेन्यू अफसर बने। देश की आजादी के लिए 1942 में आजाद हिंद फौज का गठन हुआ, तो वे रेवेन्यू अफसर की नौकरी छोड़कर फौज में शामिल हो गए।
वहां, उन्होंने वीरता के साथ युद्ध में भाग लिया। जब युद्ध खत्म हुआ, तो अंग्रेजों ने उन्हें बंदी बना लिया गया। अंडमान निकोबार में काला पानी भेज दिया गया। बालक राम को इतनी यातनाएं दी गईं कि उनका शरीर कमजोर हो गया। घर आने के बाद उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहा। नवंबर 1974 को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Story of freedom fighters of Haryana who joined Azad Hind Fauj
शवीन चहल। स्वतंत्रता सेनानी दादा ताराचंद चहल । - फोटो : अमर उजाला

घरवालों से हठकर सेना में भर्ती हुए थे ताराचंद
निमड़ी गांव के शवीन चहल बताते हैं उनके दादा ताराचंद चहल का जन्म 12 जुलाई 1920 में हुआ था। आजादी के आंदोलन से प्रभावित होकर आजाद हिंद में भर्ती हुए थे। वे परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। छोटी उम्र में ही पिता का साया उठ गया था। बड़े भाई ने खेतीबाड़ी और परिवार संभाला। दूसरी और वे आजादी के आंदोलन में कूद गए।

आजादी की लहर में जब उन्होंने सेना में जाने का फैसला किया तब घरवालों ने मना किया। लेकिन, घरवालों से हठकर 20 साल की उम्र में 17 जुलाई 1940 को वे सेना में भर्ती हो गए। सिंगापुर, रंगून, म्यांमार क्षेत्र में बढ़-चढ़कर युद्ध में भाग लिया। ताराचंद फ्रंट पर रहकर लड़ाई लड़ते थे। अधिकारियों ने फ्रंट में जाने से तीन बार नाम काटा, लेकिन वे हर बार हठकर फ्रंट पर गए। वर्मा की तरफ से एंट्री करते हुए बारिश के कारण खाने की सप्लाई कट गई थी, तब उन्होंने पेड़ की छाल खाकर दिन काटे। आजाद हिंद फौज बर्खास्त होने के बाद उन्हें यातनाएं दी गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed