फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himani Murder Case: दो बच्चों का पिता, 10 साल पहले किया प्रेम विवाह; कैसे पकड़ा गया हिमानी का हत्यारा सचिन?

Tue, 04 Mar 2025 03:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Mar 2025 03:25 AM IST
सार

बहादुरगढ़ के कानोंदा बस अड्डे के पास हिमानी नरवाल की हत्या के आरोपी सचिन की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान उसने एक साल पहले खोली थी। इससे पहले वह नांगलोई में दुकान चलाता था। उसने 10 वर्ष पहले यूपी की ज्योति से प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन
Himani Narwal's killer Sachin is the father of two children, he killed her using a mobile charger wire
हिमानी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू को पुलिस ने रविवार रात दिल्ली के मुंडका से दबोच लिया। वह झज्जर का रहने वाला और दो बच्चों का पिता है।

Himani Narwal's killer Sachin is the father of two children, he killed her using a mobile charger wire
हिमानी नरवाल की हत्या के बाद सूटकेस में उसका शव ले जाता आरोपी सचिन। - फोटो : सीसीटीवी
पुलिस के मुताबिक, सचिन की डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर हिमानी से दोस्ती हुई। फिर हिमानी के घर आना-जाना शुरू हो गया था। रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।
Himani Narwal's killer Sachin is the father of two children, he killed her using a mobile charger wire
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण कुमार राव ने सोमवार को बताया कि 28 फरवरी को विजय नगर स्थित हिमानी के घर पर विवाद इतना बढ़ा कि शाम 5 बजे सचिन ने दुपट्टे से हिमानी के हाथ बांधे और मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंट दिया। खुद का बचाव करने के लिए हिमानी ने उसे नाखूनों से नोचा भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himani Narwal's killer Sachin is the father of two children, he killed her using a mobile charger wire
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि हत्या के बाद सचिन लैपटॉप, जेवरात लेकर हिमानी की स्कूटी से झज्जर के गांव कानोंदा में अपनी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर गया। 4 घंटे बाद उसी स्कूटी से फिर हिमानी के घर पहुंचा। खून से सने रजाई का कवर उतारा और अन्य साक्ष्य मिटाए। फिर शव सूटकेस में बंद कर रात 10 बजे ऑटो रिक्शा से दिल्ली बाईपास पहुंचा। वहां से बस में सवार होकर सांपला पहुंचा आैर बस स्टैंड के पास दीवार के किनारे झाड़ियों में सूटकेस फेंक दिया।

विज्ञापन
Himani Narwal's killer Sachin is the father of two children, he killed her using a mobile charger wire
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल फोन की लोकेशन से पुलिस ने पकड़ा
एक मार्च को शव मिलने के बाद से पुलिस हिमानी का फोन तलाश रही थी। उसी दिन दो बार वह फोन ऑन हुआ। पुलिस ने हिमानी के घर के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो सचिन सूटकेस ले जाता दिखा। रविवार को उसके मोबाइल फोन की लोकेशन दिल्ली के मुंडका में मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सचिन को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed