{"_id":"602b43738ebc3ee93b724eed","slug":"rohtak-murder-case-three-year-old-sartaj-passes-away-at-pgi-rohtak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहतक हत्याकांड : मरने वालों की संख्या हुई छह, मां-बाप के बाद तीन साल के सरताज ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक हत्याकांड : मरने वालों की संख्या हुई छह, मां-बाप के बाद तीन साल के सरताज ने भी तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Feb 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनोज- साक्षी और सरताज की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहतक के जाट कॉलेज हत्याकांड में मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है। मनोज और साक्षी के तीन साल के मासूम बेटे सरताज ने भी वारदात के चार दिन बाद पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया है। सरताज के सिर में गोली लगी थी। इस हत्याकांड में मनोज, उनकी पत्नी साक्षी, पहलवान पूजा, कोच सतीश और प्रदीप उर्फ फौजी की पहले ही मौत हो चुकी है।
2 of 5
सरताज की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
बताई जा रही वारदात की ये वजह
बताया जाता है कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार महिला खिलाड़ी पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी।
3 of 5
मनोज और साक्षी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है व वह उस पर शादी का दबाव बना रहा है।परिवार ने यह शिकायत कोच मनोज को की। जिस शिकायत के बाद मनोज ने सुखविंदर कोच को अखाड़े में प्रशिक्षण के लिए आने से मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश में सुखविंदर ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहतक हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी कुश्ती कोच सुखविंद्र को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा था। उस पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। सोमवार को रोहतक पुलिस तिहाड़ जेल में बंद आरोपी सुखविंदर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई, दूसरी तरफ गोली लगने से घायल अमरजीत ने भी अपना मुंह खोला।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपी सुखविंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही खुलासा हुआ है कि आरोपी रेसलिंग कोच सात नहीं, बल्कि 10 लोगों की हत्या करना चाहता था। उसने महिला पहलवान सहित तीन और लोगों को भी कॉल कर बुलाया था लेकिन वे आरोपी की बातों में नहीं आए। पुलिस ने आरोपी का चार दिन का रिमांड हासिल किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।