{"_id":"6330994dd0c70b51bc7f89ea","slug":"amar-ujala-medhavi-chhatra-samman-faces-of-the-students-blossomed-after-getting-respect-from-the-cm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Haryana: सम्मान पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख, परिजन बोले-बच्चों के जीवन में नया उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सम्मान पाकर मेधावियों के सपनों को लगे पंख, परिजन बोले-बच्चों के जीवन में नया उजाला
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:39 PM IST
सार
करीब 12.15 बजे डीसी और एसपी के पहुंचते ही अन्य विशिष्ट अतिथियों का आना शुरू हो गया। चंद मिनटों बाद ही सीएम के आने की उदघोषणा के साथ सभागार एकबार फिर तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
1 of 8
मेडल के साथ सम्मानित हुए मेधावी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में टॉपर बनने की खुशी के बाद मुख्यमंत्री से मेधावी सम्मान पाने की हसरत लिए हरियाणा के विभिन्न जिलों से रोहतक पहुंचे दो सौ से अधिक विद्यार्थियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में आयोजित समारोह के लिए सुबह से मेधावी विद्यार्थी पहुंचने लगे थे। कोई परिजन के साथ तो कोई अभिभावक और अध्यापक के साथ सम्मान समारोह का गवाह बनना चाहता था।
मन में उमंग उत्साह और कुछ बड़ा करने का सपना लिए दूर दराज से पहुंचे मेधावियों में उत्साह देखते ही बनता था। यही कारण था कि निर्धारित समय से पहले ही पंजीकरण के लिए सभागार के बाहर मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों की कतार लगने लगी। 11 बजते-बजते सभागार हजारों की संख्या से खचाखच भर गया। अब सभी को इंतजार था मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का, जिनके हाथों से मेधावियों को सम्मानित होना था।
मंच से जब टॉप सात विद्यार्थियों को आगे की पंक्ति में बुलाया गया जो अभिभावकों और उपस्थित लोगों ने तालियों से मेधावियों की हौसला आफजाई की। करीब 12.15 बजे डीसी और एसपी के पहुंचते ही अन्य विशिष्ट अतिथियों का आना शुरू हो गया। चंद मिनटों बाद ही सीएम के आने की उदघोषणा के साथ सभागार एकबार फिर तालियों से गूंज उठा।
2 of 8
सीएम मनोहर लाल ने साथ सम्मान पाने वाले मेधावी।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने मेधावियों की हौसला आजफाई के बाद मेडल वितरण शुरू किया तो हर विद्यार्थी की बेकरारी देखते ही बनती थी। हरियाणा के एक-एक जिले के टापरों को बारी-बारी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों मेडल और सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों के भी चेहरे खिल उठे। खुशी से झूमते विद्यार्थी कहीं सेल्फी लेते तो कही विक्ट्री साइन बनाते नजर आए।
3 of 8
सम्मानित होने के बाद अभिभावकों के साथ विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सीएम के हाथों से बच्चों को पदक व प्रमाणपत्र मिलते देख कई अभिभावक भावुक हो उठे। सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राएं जब पदक लेकर परिजनों के पास पहुंचे तो किसी ने सिर पुचकार कर तो किसी ने गले लगाकर भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने भरोसा जताया कि यह सम्मान मेधावी बच्चों के जीवन में नया उजाला लाएगा। इससे पहले मंच से सीएम ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन को सराहते हुए उन्हें सपने पूरे करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मुख्यमंत्री ने खुद संभाला मंच ।
- फोटो : अमर उजाला
जब मुख्यमंत्री ने खुद संभाला मंच
बच्चों को सम्मानित करने के बाद सभी 300 मेधावियों की सामूहिक फोटो करने की बारी आई तो सभी सोच में पड़ गए। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आगे बढ़कर खुद माइक संभाला। फिर मेधावी बच्चों के अलावा सभी से पीछे जाने का अनुरोध किया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं से आगे आने को कहा। इस दौरान सांसद, विधायक, डीसी और एसपी की कुर्सी भी खाली हो गई और उस पर छात्र-छात्राओं को बैठाया गया। सीएम ने मंच से खुद व्यवस्था बनाते हुए छात्र-छात्राओं को बैठाया। इसके बाद सीएम मंच से उतर कर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के साथ सामूहिक फोटो करवाए।
जीवन में ज्ञान की सफलता की कुंजी : प्रो. राजबीर
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता की कुंजी ज्ञान है, यह सभी को जान लेना चाहिए। ज्ञान की ज्योति न केवल आपके जीवन को आलोकित करती है, बल्कि पूरे समाज को रोशनी देती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में न केवल किताबी ज्ञान लें, बल्कि तकनीकी एक्सपर्ट भी बनें, ताकि नौकरी मांगने मांगने वाले नहीं, बल्कि देने वाले बन सकें। कुलपति ने कहा कि उभरते सितारों को चमकने का मौका दें तो निश्चय ही देश व दुनिया से गरीबी का अंधेरा हटेगा और देश प्रगति के पद पर आगे बढ़ेगा। इससे पहले उन्होंने सीएम और विद्यार्थियों का विवि की तरफ से स्वागत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।