केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को हरियाणा के नारनौल में स्काइडाइविंग में भाग लिया और कहा कि उन्होंने एयरो-स्पोर्ट्स पर्यटन क्षेत्र में भारत के लिए उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी की है। आकाश में रोमांच का अनुभव करने के लिए शेखावत सुबह-सुबह नारनौल हवाई पट्टी पर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ उनकी दोनों बेटियां भी मौजूद थीं।स्काइडाइविंग के तुरंत बाद, केंद्रीय मंत्री ने मीडियाकर्मियों के साथ अपना अनुभव साझा किया।
उन्होंने कहा कि यह दिन निश्चित रूप से मेरे लिए एक साहसिक दिन है, और पूरी दुनिया के लिए यह एयरो-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण दिन है, जब वे पहली बार विश्व स्काईडाइविंग दिवस मना रहे हैं। इस क्षेत्र में, स्काईडाइविंग सुविधा शुरू हो गई है शेखावत ने कहा कि नारनौल (हवाई पट्टी) में मैने आज इसमें हिस्सा लिया।
2 of 5
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : ANI
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं रोमांचित महसूस कर रहा हूं और आज से पर्यटन क्षेत्र और एयरो-स्पोर्ट्स क्षेत्र में भारत के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद कर सकता हूं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि दुनिया भर में साहसिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है और बड़ी संख्या में भारतीय इन हवाई खेलों और स्काइडाइविंग का आनंद लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (दुबई), सिंगापुर, थाईलैंड, न्यूजीलैंड जैसे विभिन्न देशों में जाते हैं।
3 of 5
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि भारत में इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को एक साहसिक अभ्यास में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और यह देश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
4 of 5
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि एयरो-स्पोर्ट्स का बहुत ही शानदार और आश्चर्यजनक भविष्य सामने आ रहा है, केंद्र देश के विभिन्न स्थानों में इसे और बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र में शामिल राज्य सरकार और निजी भागीदारों के साथ काम करेगा।
5 of 5
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : ANI
बाद में, मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में नारनौल में एक निजी संस्था द्वारा आयोजित साहसिक गतिविधि पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी साझा किया। 'उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज विश्व स्काईडाइविंग दिवस पर मैंने भी इसके अनूठे रोमांच का आनंद लिया। हरियाणा के नारनौल में निजी स्तर पर इसकी सुविधा शुरू हो गई है। मुझे खुशी है कि भारत में पर्यटन क्षेत्र विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा है। जमीन से आसमान तक हम खुले दिल से पर्यटकों को आमंत्रित करते हैं।