फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जस हत्याकांड: परिजनों को पुलिस की जांच पर संदेह, सीबीआई से जांच कराने की मांग, पुलिस ने रिक्रिएट कराया क्राइम सीन

Tue, 12 Apr 2022 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 01:17 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी महिला से क्राइम सीन रिक्रिएट कराया। वहीं परिजनों ने एक बैठक कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
Family demands CBI inquiry in Jash murder case of Karnal
जस का फाइल फोटो। मामले में पुलिस टीम द्वारा किया गया क्राइम सीन रिक्रिएट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के करनाल के गांव कमालपुर रोड़ान में पांच वर्षीय जस की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया। पुलिस आरोपी महिला अंजलि को भी साथ लेकर गई। इस दौरान एसपी गंगाराम पूनिया खुद टीम के साथ गांव पहुंचे। एफएसएल की टीम भी साथ थी। इस दौरान ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं, दूसरी और जस के परिजनों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि चाची अंजलि ने उसकी हत्या की है।


परिजनों ने एक बैठक कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। वहीं, 14 अप्रैल को 36 बिरादरी की महापंचायत सेक्टर-12 फव्वारा पार्क में करने का निर्णय लिया है। परिजनों का कहना है कि अभी तक पुलिस ने हत्या के कारण का खुलासा नहीं किया है। 

Family demands CBI inquiry in Jash murder case of Karnal
मामले में पुलिस टीम द्वारा किया गया क्राइम सीन रिक्रिएट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये है पूरा मामला 
पांच अप्रैल को गांव कमालपुर रोड़ान में पांच वर्षीय जस अपने दादा से पांच रुपये लेकर दुकान पर टॉफी लेने गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों का शक एक संदिग्ध व्यक्ति पर गया, जो गांव में भिक्षा मांगने आया था, वह सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा था। पुलिस ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि उसने जस का अपहरण नहीं किया था।
 

इसके बाद रात को पुलिस ने गांव में घर-घर जाकर तलाशी ली, लेकिन जस और उसके परिवार के चार से पांच घर छोड़ दिए और छह अप्रैल की सुबह इन घरों की तलाशी लेने का निर्णय लिया था। छह अप्रैल सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसी ने जस का शव अपने पड़ोसी के पशु के बाड़े के ऊपर शेड की छत पर फेंक दिया।


पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों के शक के आधार पर जस की रिश्ते में लगने वाली ताई और उसके पति व सास को थाने बुलाकर पूछताछ की, क्योंकि इनके साथ जस के पिता का पहले से खेत को लेकर झगड़ा चल रहा था। पूरा गांव उन्हीं को आरोपी मान रहा था, लेकिन शनिवार को पुलिस ने इस मामले में दूसरी महिला अंजलि को गिरफ्तार कर लिया, जो कि जस की रिश्ते में चाची लगती है। आरोपी महिला तीन दिन के रिमांड पर है। 

Family demands CBI inquiry in Jash murder case of Karnal
जस का फाइल फोटो। मामले में पुलिस द्वारा पकड़ी गई आरोपी जस की चाची (मास्क लागाए हुए) को कोर्ट में पेश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

आरोपी महिला विदेश जाने की तैयारी में थी
जस के चाचा अमन ने बताया कि पुलिस जिस महिला अंजलि को आरोपी बता रही है, वह विदेश जाने की तैयारी में है। उसने आईलेट्स किया है। हालांकि पुलिस को अंजलि के पति ने बताया था कि उसका इलाज मनोरोग चिकित्सक के पास चला रहा है, लेकिन अभी पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि महिला का दिमागी बीमारी का इलाज चल रहा है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Family demands CBI inquiry in Jash murder case of Karnal
अपने पिता के साथ जस दूसरी ओर घटना के बाद विलाप करती जस की दादी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

परिजन बोले- पुलिस कारण क्यों नहीं बता रही
जस के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अंजलि को हत्या के आरोप में गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन पुलिस हत्या का कारण क्यों नहीं बता रही है। इससे पहले पुलिस कह रही थी कि जस की रिश्ते में लगने वाली ताई, ताऊ और ताऊ की मां ने हत्या कुबूल ली है। 95 प्रतिशत मामला सुलझ गया है, लेकिन पांच प्रतिशत में पुलिस ने एकदम हत्यारोपी अंजलि को बता दिया, जिसका पिछले तीन से चार दिनों में नाम भी सामने नहीं आया था। ऐसे में उन्हें पुलिस की जांच पर संदेह है।

विज्ञापन
Family demands CBI inquiry in Jash murder case of Karnal
मौके पर पहुंचे एसपी गंगाराम पूनिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जस की हत्या के मामले में पुलिस हर साक्ष्य जुटा रही है, इसी कारण मौके पर जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी अन्य आरोपियों को क्लीन चिट नहीं दी है। जांच में जो भी आरोपी सामने आएंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच कर 13 अप्रैल को परिजनों को पूरे मामले का खुलासा कर बता दिया जाएगा, अभी आरोपी महिला अंजलि तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। - गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed