फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manu Bhaker: बेटी ने रचा इतिहास, गांव में रंगों से मनाई खुशियां, दादी ने झूमते हुए मनाया जश्न

Tue, 30 Jul 2024 02:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 02:45 PM IST
सार

मनु एक ही ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। मनु और सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया को 16-10 से हराया।

विज्ञापन
Manu Bhaker Wins Consecutive Two Bronze Medal in Shooting celebration in Village with colors
मनु की जीत पर झुमती मनु की दादी मां। - फोटो : संवाद

हरियाणा के झज्जर के गांव गोरिया गांव की बेटी शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इससे गांव में खुशियों की होली मनाई जा रही है। एक दूसरे को रंग लगाकर परिजन व गांव वाले जश्न मना रहे हैं। मनु की दादी भी झूमती हुई नजर आई। मनु एक ही ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। मनु और सरबजोत की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया को 16-10 से हराया। मनु के जीतने पर गोरिया गांव में खुशी का माहौल है। दो दिन पहले भी मनु भाकर ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था।

Manu Bhaker Wins Consecutive Two Bronze Medal in Shooting celebration in Village with colors
मनु की जीत पर खुशी मनाते परिजन। - फोटो : संवाद

सभी ने एक दूसरे के साथ गले लगकर खुशी जाहिर की। मनु के जीतते ही गांव में जश्न शुरू हो गया। अभी मनु से लोगों को गोल्ड मेडल की भी आस है। उनका एक इवेंट अभी होना बाकी है।

Manu Bhaker Wins Consecutive Two Bronze Medal in Shooting celebration in Village with colors
मनु की जीत पर खुशी मनाते परिजन। - फोटो : संवाद
मनु भाकर की उपलब्धियों पर एक नजर
साल 2017 में मनु ने केरल में नेशनल चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इसी वर्ष एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में भाकर ने रजत पदक अपने नाम किया। मैक्सिको के गुआदालाजरा में 2018 अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट शूटिंग वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में, भाकर ने दो बार के चैंपियन अलेजांद्रा ज़वाला को हराया। इस जीत से वे वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manu Bhaker Wins Consecutive Two Bronze Medal in Shooting celebration in Village with colors
मनु की जीत पर खुशी मनाते परिजन। - फोटो : संवाद

2018 में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भी डबल स्वर्ण जीता उसी वर्ष, 16 साल की उम्र में, उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, अपने स्कोर के साथ साथ उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित कर किया। मई 2019 में, मनु ने म्यूनिख आईएसएसएफ विश्व कप में चौथे स्थान पर रहने के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया अगस्त 2020 में मनु भाकर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Manu Bhaker Wins Consecutive Two Bronze Medal in Shooting celebration in Village with colors
मनु भाकर - फोटो : PTI

मां के हाथ का बना खीर चूरमा है पसंद
मन्नू भाकर फिलहाल फरीदाबाद में अपने परिवार के साथ रहती हैं। मनु को अपनी मां के हाथ का बना चूरमा पसंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed