आंखों में आंसू लिए अर्थी के पीछे चल रही 15 साल की किशोरी यशोधरा विलाप करते हुए बार-बार पुकार रही थी कि मुझे भी मेरी मां के साथ जाना है। मौसी, ताऊ बार-बार उसे संभाल रही थे। जब भाजपा नेता सोनाली फोगाट के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाने लगे तो अर्थी को कंधा दिया और रोते हुए बोली पापा के बाद तुमने संभाला, मां मुझे छोड़कर क्यों चली गई, मुझे भी आपके साथ जाना है। इससे पहले जब सोनाली फोगाट का शव फार्म हाउस पर लाया गया तो यह देख बेटी बेहोश हो गई। होश आने पर उसकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे।
Sonali Phogat: शव को देख बेहोश हुई बेटी, होश आया तो बोलीं- मां.. पापा के बाद तुमने संभाला, छोड़कर क्यों चली गई
सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:10 AM IST
सार
ढंढूर गांव के पास फार्म हाउस पर सुबह 10.30 बजे भाजपा नेता एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट का शव पहुंचा। ताबूत से शव को बाहर निकाल कर घर के आंगन में फर्श पर अंतिम दर्शन के लिए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन